पीसीबी ने भी किया सपोर्ट
इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाड़ी का पुरजोर समर्थन किया है। पीसीबी ने पहले ही इन दावों को निराधार और फर्जी बताते हुए रिपोर्टर से सार्वजनिक माफी की मांग की थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के चरित्र को निशाना बनाने वाली किसी भी 'एजेंडा-संचालित' फर्जी खबर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पीसीबी ने अपने बयान में कहा, 'हमारे खिलाड़ियों के चरित्र को निशाना बनाने वाली एजेंडा-संचालित फर्जी खबरें अस्वीकार्य हैं। रिपोर्टर को बिना किसी देरी के सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए ऐसा न करने पर पीसीबी ऐसी दुर्भावनापूर्ण सामग्री से सख्ती से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।'
