क्रिस गेल ने अपनी 175 रनों की पारी के दौरान ही अपना शतक महज 30 गेंदों में पूरा कर लिया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी बल्लेबाज को पहली गेंद से ही छक्के उड़ाने होंगे। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उम्मीद जगाई है लेकिन उस लय को 100 रनों तक बरकरार रखना बहुत कठिन है।
