रूस के लिए क्या चीनी मिसाइल बनेगी खतरा?
CM-400AKG मिसाइलों के इंटीग्रेशन से सर्बिया के MiG-29 फ्लीट की हमला करने की क्षमता को बढ़ाती है। सर्बिया अभी करीब 14 MiG-29 एयरक्राफ्ट ऑपरेट करता है। इसने अपनी एयर फोर्स के बड़े आधुनिकीकरण के हिस्से के तौर पर 12 फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट का भी ऑर्डर दिया है। रूस के लिए ये एक चिंता की बात इसलिए है कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सर्बिया अपने मिग-29 विमानों को रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को सौंप सकता है।दावा किए गये हैं कि सर्बिया यूक्रेन को 36 एयरक्राफ्ट तक सप्लाई कर सकता है। अगर ऐसा है तो रूस के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है और यूक्रेनी सेना उसके एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला कर सकती है। सर्बिया ने पहले भी एडवांस्ड विदेशी मिलिट्री सिस्टम दिखाए हैं। सितंबर 2025 में सर्बिया में एक मिलिट्री परेड के दौरान देश ने रूसी क्रासुखा-2 और क्रासुखा-4 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम दिखाए थे।
