'रामायणम्' के सेट से लीक हुई रणबीर की तस्वीर, लंबे बालों को देख लोग बोले- ढंग की विग अरेंज नहीं कर सके?
Updated on
05-03-2026 02:52 PM
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों में दिख रहे हैं। उनके इस अवतार ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
'रामायणम्' के सेट से आई इन तस्वीरों में रणबीर कपूर पारंपरिक वेशभूषा में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर धोती में दिख रहे और ऊपर से काले रंग की लॉन्ग जैकेट पहन रखी है। लंबे बालों में रणबीर के माथे पर तिलक भी दिख रहा है। रणबीर के स लुक पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं।
लोगों ने कहा- एक ठीक-ठाक दिखने वाली विग का इंतजाम नहीं कर सकते?
रणबीर के इस लुक पर लोगों ने काफी सारे कॉमेंट किए हैं, जिनमें से एक ने कहा है, 'नकली बालों और नकली दाढ़ी के मामले में बॉलीवुड वाकई घटिया है।' वहीं किसी ने लुक को कमतर बताते हुए कहा है कि ऐसे लुक्स तो टीवी शोज़ में दिख जाते हैं। एक ने कहा- इतनी महंगी फिल्म और क्या ये लोग एक ठीक-ठाक दिखने वाली विग का इंतजाम नहीं कर सकते?
फिल्म का भारी भरकम बजट
इस फिल्म का भारी भरकम बजट है और प्रड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पहले भी इंटरव्यू में बताया है कि 'रामायणम्' के दो पार्ट में बन रही है जिसका बजट लगभग 400-500 मिलियन डॉलर है। इसे सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।
कब रिलीज होगा 'रामायणम्' का ट्रेलर
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 23 जुलाई, 2026 को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद ही इसे टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी इसका प्रदर्शन होगा। ये फिल्म 8 नवंबर, 2026 को दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।
ऋतिक रोशन भगवान राम और अमिताभ होते दशरथ
इससे पहले साल 2007 में संजय खान ने 'द लीजेंड ऑफ रामा' नामक उस फिल्म की प्लानिंग की थी, जो बाद में बंद हो गई। इसकी स्क्रिप्ट संजय खान और ब्रिटेन स्थित राइटर फर्रुख धोंडी द्वारा जॉइंट रूप से लिखी जानी थी। इस फिल्म के लिए जिन कलाकारों को चुना गया था उसमें उनके तत्कालीन दामाद ऋतिक रोशन भगवान राम के रूप में, बेटे जायद खान लक्ष्मण के रूप में और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ के रूप में शामिल थे।
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…