आरसीबी लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में जगह पक्की की है। 2020 सीजन से टीम सिर्फ एक बार ही 2023 में ग्रुप राउंड से बाहर हुई थी। इसके अलावा 6 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है। शुरुआती 12 सीजन में टीम 5 बार ही प्लेऑफ में पहुंची थी। 2019 में तो टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर थी।आरसीबी को ग्रुप राउंड में अभी एक और मुकाबला खेलना है। 22 मई को टीम की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से है। 26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होगी जबकि 31 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा।
