Select Date:

'एनिमल' के बाद रणबीर संग काम पर बोले बॉबी देओल, बताया- 'अल्फा' में आलिया ने खुद को पूरी तरह झोंक दिया

Updated on 28-05-2026 12:11 PM
बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया। बॉबी ने कहा, 'मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहते था। रणबीर के साथ मुझे फिल्म एनिमल में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ अल्फा में स्क्रीन शेयर करने का अनुभव भी मेरे लिए बहुत खास रहा।'

'रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं'

बॉबी ने कहा, 'रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं और उनके साथ काम करते समय माहौल बहुत पॉजिटिव रहता है। एनिमल के दौरान रणबीर के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी और अब अल्फा में आलिया के साथ काम करते हुए भी मुझे काफी मजा आया। दोनों कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं।'

'आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं'

आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने आगे कहा, 'वह उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं। आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं और हर सीन को बहुत ध्यान से समझती थीं। वह खुद को पूरी तरह अपने किरदार में डाल देती थीं।'

'आलिया ने हर एक्शन सीन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया'

बॉबी ने कहा, 'एक्शन करना देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना मुश्किल होता है। इसमें शारीरिक मेहनत के साथ मानसिक तैयारी भी जरूरी होती है। आलिया ने हर एक्शन सीन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया। उनका समर्पण देखकर मैं खुद भी काफी इम्प्रेस हूं।'

'भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं'

बॉबी देओल ने फिल्म 'अल्फा' को लेकर कहा, 'भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं, जहां दो एक्ट्रेस बड़े स्तर पर एक्शन करती दिखाई दें। यह दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुझे यह बात बेहद पसंद आई कि फिल्म सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मजबूत महिला किरदारों को ताकतवर अंदाज में दिखाया गया है।'

अल्फा एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म'

उन्होंने आगे कहा, 'अल्फा एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म है। दर्शक जब इसे थिएटर में देखेंगे तो उन्हें कुछ अलग महसूस होगा। हिंदी सिनेमा में इस तरह के प्रयोग जरूरी हैं क्योंकि दर्शक अब नई कहानियां और नए अंदाज देखना चाहते हैं।' फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2026
ऊषा उत्थुप ने सिनेमा में कई यादगार गाने दिए, लेकिन उन गानों से उन्हें वो सराहना नहीं मिली जिसकी वो हकदार थीं। आज हम उस गाने की बात कर रहे…
 29 May 2026
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर अर्जुन सरजा ने सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने बिना नाम लिए तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधा…
 29 May 2026
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर काफी विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने शूटिंग शुरू होने से…
 29 May 2026
समीरा रेड्डी उन फिल्मी सितारों में से एक हैं जो मुंबई की चकाचौंध से दूर गोवा में सुकून भरी जिंदगी जीने में यकीन करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अर्चना…
 29 May 2026
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कई अनदेखे…
 28 May 2026
बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है,…
 28 May 2026
NEET पेपर लीक विवाद पर अपने कमेंट के कारण विशाल ददलानी को 'इंडियन आइडल 16' से निकाले जाने की खबरों से सोशल मीडिया भर गया था, जिसके बाद अब सिंगर…
 28 May 2026
सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'मैं हूं' ईद के खास मौके पर रिलीज किया है। गुरुवार सुबह-सुबह सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर…
 28 May 2026
अपनी बेबाक और बेधड़क बयानी के लिए मशहूर प्रकाश राज ने न्‍यायपालिका पर गहरा तंज कसा है। 61 साल दिग्‍गज एक्‍टर ने X पर पुणे पोर्श दुर्घटना से जुड़े एक…
Advt.