ईशान किशन ने पारी संभाली
181 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत भी खराब हुई थी। ईशान किशन तीसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट होने के बाद क्रीज पर आ गए थे। 8वें ओवर में 56 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा का भी विकेट गिर गया। ईशान किशन ने एक छोर संभालकर रखा और हेनरिक क्लासेन ने उनका साथ दिया। 41 गेंदों पर तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर दोनों ने टीम की जीत लगभग पक्की कर दी थी।आखिरी 14 गेंद पर हैदराबाद को 23 रन चाहिए थे। अंशुल कंबोज के खिलाफ ईशान किशन ने चौका और छक्का लगाकर समीकरण 12 गेंद पर 13 रन कर दिया। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 70 रन बनाने के लिए 47 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों के अलावा 3 छक्के मारे। वह 19वें ओवर में आउट हुए और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को जीत मिली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
