धर्मशाला में बारिश मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों पर असर पड़ेगा
Updated on
14-05-2026 04:46 PM
धर्मशाला: आईपीएल 2026 में आज 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम होगी और उसके सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ अपने शुरुआत 7 मैच में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स लगातार चार मैच में हार झेलकर मैदान पर उतरेगी।
धर्मशाला में बारिश की संभावना
धर्मशाला के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज रात के मैच में बारिश और आंधी-तूफान की 55% से 60% तक ज्यादा संभावना है। इसकी वजह से पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच में बारिश की वजह से रुकावट आना या मैच का पूरी तरह से रद्द हो जाना बहुत मुमकिन है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा घाटी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश और बादलों से घिरे आसमान के कारण मैच से पहले के अभ्यास सत्र पहले ही बाधित हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।
मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
पहाड़ों पर किसी भी समय मौसम बदल जाता है। इसकी वजह से मैच पर असर पड़ा तो पंजाब किंग्स को नुकसान होगा। पंजाब का पहले ही एक मैच बारिश में धुल चुका है। यह मैच रद्द हुआ तो उसके 12 मैचों में 14 पॉइंट होंगे। अभी 16 पॉइंट पर भी प्लेऑफ में स्थान पक्का नहीं है। ऐसे में यह मैच रद्द होने की स्थिति में पंजाब को अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे।
मुंबई इंडियंस पर भी असर
मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है लेकिन टीम पर आखिरी नंबर पर फिनिश करने का खतरा मंडरा रहा है। टीम के अभी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। मुंबई का नेट रन रेट बेहतर है और इसी वजह से टीम 9वें नंबर पर है। इस मैच के रद्द होने की वजह से मुंबई इंडियंस पर आखिरी नंबर पर फिनिश करने का खतरा मंडराने लगेगा।
लखनऊ: लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेऑफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपना दावा…
नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। वह एमआई से साल 2010 से जुड़े हुए थे।…
धर्मशाला: आईपीएल 2026 में आज 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम होगी और उसके सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश…
नई दिल्ली: सईम अयूब पाकिस्तान टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम का भविष्य माना जाता है। वनडे और टी20 टीम का अयूब नियमित हिस्सा हैं। टी20 विश्व कप 2026…