कौन हैं सपना चौधरी के पति, जिन पर कोर्ट ने पत्नी के करीब जाने से लगाई है रोक, हरियाणवी डांसर ने छोड़ा ससुराल
Updated on
10-06-2026 03:06 PM
हरियाणा की एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ इस वक्त कोर्ट में है। जायज है कि पति-पत्नी के रिश्ते का सच अब पूरी दुनिया के सामने है। सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की और इस मामले में मंगलवार को अंतरिम राहत मिल गई है। इसी के साथ कोर्ट ने उनके पति वीर साहू पर कई तरह के प्रतिबध लगाए हैं।
सपना चौधरी के इस केस में मंगलवार को सुनवाई हुई और द्वारका कोर्ट ने शुरुआती सुनवाई में सिंगर को अंतरिम राहत देते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, सपना चौधरी के घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से परेशान करने से रोक दिया है। बता दें कि पति से बढ़ते हुए इस विवाद के बाद सपना ससुराल छोड़ चुकी हैं। खैर, आइए एक बार फिर से जानते हैं सपना चौधरी के पति के बारे में, क्या करते हैं वो।
कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू?
साल 2020 में सपना चौधरी को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है। इसके बाद उनकी शादी की खबरें आईं। बताया जाता है कि वीर साहू हरियाणा के फेमस सिंगर, राइटर और ऐक्टर हैं। वीर भी सपना की तरह हरियाणा से ही हैं। उनका जन्म मदनहेरी गांव में एक किसान जाट परिवार में हुआ। वीर फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने फिल्म 'थड्डी बड्डी' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'गांधी फिर आ गया', 'रशूक आला जाट', यार लैंडलॉर्ड' (2017) और 'खलनायक' जैसी फिल्में आईं। कहा जाता है कि वीर साहू अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
'मैंने एक मिसकैरेज भी झेला है, मेरी अब्डोमिक सर्जरी हो रखी है'
वहीं साल 2025 में सपना ने अपने साथ हुई कुछ घटनाओं का जिक्र किया था, जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि- इसने उन्हें तोड़कर रख दिया। सपना ने मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपने बढ़े वजन का मजाक बनाए जाने पर दुख जताया था। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के शो पर कहा था कि उनके आसपास भी इस तरह के लोग मौजूद हैं जिन्होंने मां बनने के बाद उनके शरीर का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा था, 'मैंने एक मिसकैरेज भी झेला है। मेरी अब्डोमिक सर्जरी हो रखी है। अभी लोगों को आदत हो गई है कि एक सुंदरता तभी होती है जब लड़की बॉडी शेप में हो। और सुंदर-सुंदर बाल हों, अच्छी दिखे, मेकअप में हो, सुंदर कपड़े पहने हों, लेकिन वो कभी टाइम नहीं देखते। वो ये वक्त नहीं देखते कि हां यार, इस औरत ने अभी बच्चे पैदा किए हैं। उनको जन्म दिया है। आपको उसका भी रिस्पेक्ट करना चाहिए।'
सपना ने कहा था- मेरी जिंदगी की स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी
इसके अलावा सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा था, 'मैं अपने साथ बहुत कुछ लकर जा रही हूं। कभी सोचूंगी भी कि आपको मैं वापस कैसे करूं तो मेरे पास शब्द नहीं होंगे। न कोई जरिया होगा, आपने मुझे वापस जीना सिखाया है। मैं वापस उठकर खड़ी हो गई और लोगों को बताने लगी कि नहीं, सपना चौधरी नहीं, सपना भी हूं मैं। आज तक मैंने एक बात नहीं बताई कि मैं यहां आई क्यों थी? मेरी जिंदगी की स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी। मैं ये सोचने लगी थी कि कुछ नया है ही नहीं। क्या करूं?
हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। अब दिल्ली में इस फिल्म को…
राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' जहां एक ओर विवादों में घिरी हुई है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 दिनों में देश में ₹179.35 करोड़ का नेट…
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…