'81 साल बाद रक्षा नीति में बदलाव'
रक्षा नीति में बदलाव पर कोइजुमी ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 9 में बदलाव का समर्थन करते हैं। यह अनुच्छेद देश को शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध करता है, युद्ध के अधिकार को त्यागता है और अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए बल प्रयोग को नकारता है।कोइजुमी ने आगे कहा, 'रक्षा मंत्री के बजाय संसद सदस्य के तौर पर कहूं तो जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद (81 साल से) अपने संविधान में कोई संशोधन नहीं किया है। सुरक्षा के माहौल में बदलावों को देखते हुए जापान को शांति बनाए रखनी है तो हमें इन बदलावों के हिसाब से ढलना होगा।'
