गुरुद्वारे के अंदर घुसकर मारी गोली
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर गुरुद्वारे के अंदर घुसे और गोलीबारी करके वहां से भाग गए। यह गुरुद्वारा होटी पुलिस स्टेशन के इलाके में आता है। पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल और द नेशन ने भी अपनी रिपोर्ट में गुरुद्वारे के अंदर घुसकर गोली मारे जाने की घटना की जानकारी दी है। मरदान जिले के पुलिस अधिकारी मसूद अहमद ने बताया कि हमलावरों ने गुरुद्वारे में गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हमले का मकसद पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जबकि आरोपी अभी भी फरार है।पाकिस्तान में इस हत्या की निंदा हो रही है। पाकिस्तान की पूर्व सांसद बुशरा गोहर ने इसे बेरहमी से की गई हत्या (Cold Blooded Murder) बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें नागरिकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही हैं। गौहर ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए X पर लिखा, खैबर पख्तून को हत्या का मैदान बना दिया गया है। लोगों को बेखौफ होकर मारा जा रहा है, जबकि सत्ता में बैठे लोग खामोश हैं। उन्होंने हत्या की निंदा करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा अपराधियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए।
