Select Date:

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

Updated on 18-06-2026 02:36 PM

सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल करवां की छात्रा गीता सिंह द्वारा विकसित सोलर सेनेटरी किट आज नवाचार और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है।

महज एक हजार रुपये से कम लागत में तैयार इस मॉडल का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बेहतर बनाना है। छात्रा द्वारा विकसित सोलर सेनेटरी किट का उपयोग सेनेटरी पैड अथवा अन्य उपयोगी कपड़ों को प्रयोग से पूर्व जीवाणुमुक्त करने के लिए किया जाता है। सौर ऊर्जा आधारित यह उपकरण बैक्टीरिया को नष्ट कर संक्रमण की संभावनाओं को कम करने में सहायक है। विशेष रूप से माहवारी एवं प्रसव के दौरान महिलाओं के लिए यह नवाचार अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

गीता सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वच्छता संबंधी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक छात्रा और महिला होने के नाते उन्होंने इस समस्या को नजदीक से देखा और इसके समाधान के लिए यह मॉडल विकसित किया। उनके इस अभिनव प्रयास को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी इस मॉडल ने द्वितीय स्थान हासिल कर विशेष पहचान बनाई है।

छात्रा ने बताया कि उनके इस नवाचार में अन्य राज्यों की भी रुचि बढ़ रही है। कर्नाटक सहित रायपुर के एक विद्यालय द्वारा इस मॉडल को अपने यहां स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान कलेक्टर रेना जमील ने छात्रा के इस नवाचार की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गीता सिंह के मॉडल की सराहना करते हुए उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता और सामाजिक संवेदनशीलता की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गीता सिंह की यह उपलब्धि न केवल जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह दर्शाती है कि नवाचार और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण अंचलों से भी राष्ट्रीय स्तर की सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2026
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित…
 18 June 2026
सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत…
 18 June 2026
सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश…
 18 June 2026
सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस…
 18 June 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धारित कक्षों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
 18 June 2026
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा…
 18 June 2026
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण…
 18 June 2026
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के…
 18 June 2026
कोरिया, कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन…
Advt.