Select Date:

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Updated on 18-06-2026 02:41 PM

सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस गरिमामय समारोह में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवानी जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल सहित सात पार्षदों को विधिपूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों में श्यामू साहू, प्रमिला साहू, मंजू खेमचंद गोयल, अंजली राजवाड़े, वर्षा जायसवाल, मनी बग्गा एवं प्रशांत अग्रवाल शामिल रहे। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कलेक्टर रेना जमील सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को जनता द्वारा दिए गए विश्वास के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने आह्वान किया कि जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाने तथा जिलेवासियों से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन एवं प्रशासन विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली और उसके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत शिवनंदनपुर के वार्ड क्रमांक 06 में मंगल भवन निर्माण की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी, जिस पर उपस्थित नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल एवं समस्त पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायत शिवनंदनपुर का गठन क्षेत्रवासियों की दीर्घकालिक मांग एवं आकांक्षा की पूर्ति है, जो क्षेत्र को सुनियोजित एवं समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिवनंदनपुर में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी तथा प्रदेश सरकार सभी के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री नेताम ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे आपसी समन्वय एवं सामूहिक संकल्प के साथ कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक सुनिश्चित करें और क्षेत्र को विकास का नया मानक स्थापित करने वाला नगर बनाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2026
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित…
 18 June 2026
सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत…
 18 June 2026
सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश…
 18 June 2026
सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस…
 18 June 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धारित कक्षों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
 18 June 2026
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा…
 18 June 2026
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण…
 18 June 2026
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के…
 18 June 2026
कोरिया, कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन…
Advt.