विधायक विक्रम मंडावी की छापामार कार्रवाई,अवैध रेत उत्खनन का भंडाफोड़
Updated on
18-06-2026 02:34 PM
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान नदी से रेत निकालने में इस्तेमाल हो रही भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 बजे मिनगाछल नदी में चैन माउंटिंग मशीन, पोकलेन और जेसीबी की मदद से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। रेत माफिया रातभर नदी से रेत निकालकर विभिन्न स्थानों पर डंप कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर विधायक विक्रम मंडावी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचते ही विधायक ने नैमेड थाना प्रभारी और खनिज विभाग के अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना के बाद पुलिस और खनिज विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी-नालों से रेत खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जो बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आशंका जताई कि इस अवैध कारोबार में प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता हो सकती है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन, एक जेसीबी मशीन और चार वाहनों को जब्त कर लिया गया। खनिज विभाग ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित…
सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत…
सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश…
सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस…
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धारित कक्षों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा…
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण…
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के…
कोरिया, कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन…