विशेष बोर्ड बैठक में भी हुआ हंगामा
8 मार्च 2026 को नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स के मुद्दे पर करीब चार घंटे तक जोरदार हंगामा हुआ। पार्षदों ने बढ़ा हुआ टैक्स वापस लेने की मांग की, लेकिन नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसे मानने से इनकार कर दिया और फैसला शासन पर छोड़ दिया।इसी बैठक में वार्ड 33 के पार्षद धीरेंद्र यादव (बिल्लू) ने विरोध में इस्तीफा भी दे दिया। हालांकि बैठक में लोगों को राहत देने के लिए 77 से 90 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की गई, लेकिन इससे भी जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
शासन ने बढ़ी हुई दरें रद्द कीं
इसके बाद 10 मार्च को मेयर सुनीता दयाल लखनऊ पहुंचीं और शासन के सामने शहर के लोगों की नाराजगी और आर्थिक बोझ का मुद्दा रखा। चर्चा के बाद शासन ने बढ़ी हुई हाउस टैक्स दरों को रद्द कर दिया और पुरानी दरों पर ही टैक्स वसूली का फैसला लिया।मेयर ने खुद लखनऊ से यह जानकारी लोगों को दी। फैसले के बाद शहर में राहत का माहौल है और सोशल मीडिया पर लोग इसे करीब पांच लाख परिवारों के लिए बड़ी राहत बता रहे हैं।
