बाबा ने तय किया दूसरा रिश्ता
शादी की तैयारियों और खर्चा अधिक होने को देखते हुए दुल्हन के बाबा मनोहर ने मेरठ के थाना मेडिकल के गांव डिग्गी में रिश्ता तय कर दिया। सोमवार को ही दुल्हन की डिग्गी के राकेश के साथ शादी तय हो गई। मंगलवार को बारात लाए जाने की शर्त रखी गई। वहीं, मंगलवार को शामली और मेरठ से दोनों दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए। इससे शादी वाले घर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। बवाल बढ़ने लगा तो किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर दिया।
