'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं
Updated on
18-03-2026 01:22 PM
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से हरा-भरा कर चुकीं शिल्पा शिरोडकर की हालिया फिल्म सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के साथ फिल्म 'जटाधरा' थी। करियर के चरम पर फिल्मों को अलविदा कहने वालीं शिल्पा अब अपने लिए और काम मांग रही हैं।
'बिग बॉस 18' से ग्लैमर की दुनिया में कमबैक करने वालीं शिल्पा शिरोडकर ने हालिया फिल्म 'जटाधरा' में नजर आईं। वहीं 'बिग बॉस' में भी उन्हें काफी लोगों ने पसंद किया। अब हाल ही में अपने इंटरव्यू में शिल्पा ने अपने वर्क कमिटमेंट्स पर बातें की हैं।
शिल्पा शिरोडकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
एक्ट्रेस ने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के साथ हालिया बातचीत में कहा है कि वो भविष्य में अपने लिए और काम चाहती हैं। शिल्पा ने अपनी इस बातचीत में कहा, 'मेरी फिल्म जटाधरा नवंबर में रिलीज हुई थी, जो ज्यादा सफल नहीं रही। लेकिन एक और प्रोजेक्ट है, मैं एक वेब सीरीज कर रही हूं। इसके अलावा मैं एक और फिल्म भी कर रही हूं, और मैं उसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रही हूं। तो हां, ईश्वर की कृपा से मैं साल के अंत तक बिज़ी रहूंगी।'
कहा- मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए
इस इंटरव्यू में उनसे सवाल किया कि क्या अब वो पूरी तरह से फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं? इसपर उन्होंने कहा- हां। इसके अलावा उनसे इंडस्ट्री में नेटवर्किंग और सम्पर्क बनाने की अहमियत के बारे में पूछा गया तो शिल्पा ने कहा- जब भी वो किसी से मिलती हैं या किसी से बातें होती हैं तो वो काम मांगने में संकोच नहीं करतीं। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे पास किसी का नंबर है या मैं किसी से मिलती हूं तो मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए तो कुछ अच्छा होगा तो दे दो।'
शिल्पा बोलीं- उन्हें इस बारे में पता होना चाहिए
शिल्पा ने कहा कि वो मानती हैं कि लोगों को ये बताने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप काम की तलाश कर रहे हैं और अगर कोई आपकी इसमें मदद कर सकता है तो उन्हें इस बारे में पता होना चाहिए।
शिल्पा शिरोडकर ने क्यों इंडस्ट्री छोड़ दी थी
बता दें कि 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं शिल्पा शिरोडकर ने तब इंडस्ट्री छोड़ दी थी जब उनका करियर पीक पर था। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरस्टार के साथ काम किया और ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दीं। उन्होंने ‘हम’, ‘आंखें’, गोपी-किशन और ‘खुदा गवाह’ जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। शिल्पा शिरोडकर ने अपरेश रंजीत से शादी की और उनकी जिंदगी बदल गई थी। शादी के बाद शिल्पा न्यूजीलैंड चली गईं। हालांकि, करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ने का उन्हें कभी पछतावा नहीं हुआ।
शिल्पा शिरोडकर ने पति को लेकर कही थी ये बात
उन्होंने कहा था, 'मुझे ब्रेक लेने का कोई अफसोस नहीं है. मुझे बिजी ना रहने की कमी खलती है, लेकिन मैंने एक बहुत ही प्यारे, अच्छे और सिंपल इंसान से शादी की और यही मेरे लिए अपनी ज़िंदगी शुरू करने के लिए ज़रूरी था। दुर्भाग्य से मैंने भारत छोड़ दिया और इसीलिए मेरे लिए काम जारी रखना मुश्किल हो गया था।' शिल्पा ने ये भी कहा था, 'मैं दसवीं फेल हूं लेकिन मेरे पति एक बैंकर हैं और उनके पास डबल एमबीए है। वो बहुत पढ़े-लिखे हैं लेकिन मैंने उनके सामने कभी खुद को छोटा महसूस नहीं किया।' बता दें कि साल 2000 में बैंकर अपरेश रंजीत से शादी के बाद वे न्यूज़ीलैंड में बस गई थीं।
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…