'हम कंगाल हो गए थे', फराह खान ने बताया कैसे रातोंरात पिता ने गंवाया सब, मौत के वक्त जेब में थे 30 रुपये
Updated on
18-03-2026 01:26 PM
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता और पूरा परिवार कंगाल हो गया था। यहां तक कि जब पिता की मौत हुई, तो परिवार के पास उनके क्रिया-कर्म के लिए 30 रुपये तक नहीं थे। पिता का जनाजा तक कर्ज लेकर निकालना पड़ा था और चंदा इकट्ठा करके उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अब फराह ने एक बार फिर इस बारे में बात की है। फराह ने बताया कि वह और उनका परिवार कैसे रातोंरात कंगाल हो गए थे। साथ ही कहा कि वह नेपो किड नहीं हैं।
फराह खान के पिता थे फिल्ममेकर, मां रहीं एक्ट्रेस
मालूम हो कि फराह खान स्टंटमैन-फिल्ममेकर कामरान खान और पूर्व एक्ट्रेस मेनका ईरानी की बेटी हैं। फराह के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। फराह ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में परिवार की आर्थिक स्थिति और स्ट्रगल के बारे में बात की। साथ ही बताया कि कैसे उनके पिता शराब में डूबते चले गए थे और खुद को बर्बाद कर लिया था।
'पापा की डेथ हुई तो जेब में 30 रुपये थे'
फराह खान ने कहा, 'हम कंगाल हो गए थे। मैं नेपो किड नहीं हूं। मेरे पिता कंगाल ही मरे थे। जब उनकी डेथ हुई, तो उनकी जेब में सिर्फ 30 रुपये थे।'
शाम होते ही कांपते थे, एक फ्लॉप और रातोंरात कंगाल हो गया परिवार
फराह आगे बोलीं, 'सूरज ढलते ही हम कांपने लगते थे क्योंकि हम जानते थे कि मेरे पिताजी के शराब पीने के बाद रात में कुछ भी हो सकता है। हमारे पिता की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी थी, लेकिन फिर अचानक सब कुछ बदल गया। वो एक बड़े स्टार के साथ कलर फिल्म बनाना चाहते थे, और उन्होंने अपना सारा पैसा उसी में खर्च कर दिया। उन्होंने घर और सब कुछ गिरवी रख दिया। वो फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और रविवार तक हम फिर से कंगाल हो गए।'
शर्मिंदगी में घर से निकलना बंद, फराह के पिता ने 13 साल नहीं किया काम
फराह ने बताया कि कंगाल होने के बाद उनके पिता इस कदर शर्मिंदगी का शिकार हो गए कि उन्होंने बाहर निकलना ही बंद कर दिया और 13 साल तक काम नहीं किया। फिल्म फ्लॉप होने के कुछ समय बाद ही उनके पैरेंट्स भी अलग हो गए। फराह खान बोलीं, 'हम सालों तक लोगों को अपने घर पर नहीं बुला पाए। मेरी मां घर छोड़कर चली गई थीं, और हम लोगों को यह नहीं बता सकते थे कि हमारे पैरेंट्स अलग हो गए हैं क्योंकि वह एक अलग दौर था।'
फराह के पिता चाहते थे बेटा, इसलिए किया गया नजरअंदाज
फराह खान ने फिर बताया कि उनके पैरेंट्स एक बेटा चाहते थे और इस कारण घर में उन्हें नजरअंदाज किया गया। साथ ही बताया कि वह क्यों डायरेक्टर बनना चाहती थीं। फराह बोलीं, 'मेरे पिताजी एक सक्सेसफुल डायरेक्टर नहीं थे, इसलिए मैं हमेशा से डायरेक्टर बनना चाहती थी। साथ ही, मेरा बचपन फिल्मों के इर्द-गिर्द ही बीता। हम फिल्मों पर चर्चा करते थे और खूब फिल्में देखने जाते थे। 'मैं हूं ना' में अमृता का किरदार मुझसे इंस्पायर्ड था क्योंकि मेरे पिता एक बेटा चाहते थे और साजिद खान के जन्म के बाद मुझे साइडलाइन कर दिया गया। हालांकि मुझे पता है कि वह मुझसे प्यार करते थे, लेकिन सारा ध्यान बेटे पर चला गया। इसलिए, अल्फा फीमेल बनने की चाहत वहीं से आई है।'
मां जावेद अख्तर के घर चली गईं रहने, होटल में किया काम
फराह खान ने फिर बताया कि पिता से अलग होने के बाद उनकी मां उन्हें और भाई साजिद खान को लेकर जावेद अख्तर के घर रहने चली गईं। जावेद अख्तर जब शादी करने वाले थे, तो फराह के पिता ने उन्हें 1BHK अपार्टमेंट दिया था। फराह ने बताया कि जावेद अंकल ने उस वक्त कहा था कि चूंकि, उनके पास घर नहीं है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकते। इसलिए उनके पिता ने जावेद अख्तर को घर दिलाया। फराह, मां और भाई के साथ जावेद अख्तर के घर पर रहीं, और एक मशहूर होटल में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के रूप में काम करने लगीं।
दारा सिंह ने पहचाना था फराह का टैलेंट, उनके पिता से कहा ये
फराह ने बताया कि उस होटल में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना-जाना था। मां वहीं काम करती थीं और देखती हैं कि सभी कमरे साफ हुए हैं या नहीं। परिवार को सपोर्ट करने के लिए ही फराह खान को कम उम्र में काम करना पड़ गया था। फराह के टैलेंट की पहचान सबसे पहले दारा सिंह ने की थी। दरअसल, एक बार दारा सिंह, फराह के घर पहुंचे थे। वह उनके पिता कामरान से मिले। उनके साथ वह पहले से ही एक फिल्म कर चुके थे। फराह तब घर पर आने वाले सभी मेहमानों के सामने तैयार होकर डांस किया करती थीं क्योंकि उन्हें डांस का शौक था। जब दारा सिंह के सामने फराह ने डांस करके दिखाया, तो वह हैरान रह गए। उन्होंने फराह के पिता से उन्हें फिल्मों में भेजने को कहा। फराह के पिता ने मना कर दिया और कहा कि वह अभी छोटी है। हालांकि, जब फराह के माता-पिता अलग हुए, तो मां पर सारी जिम्मेदारियां आ गईं। उस वक्त फराह एक डांस ग्रुप से जुड़ गईं और फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करने लगीं। इस तरह उनकी फिल्मों में शुरुआत हुई।
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…