'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी बोले- Gen Z, Gen Alpha भारतीय संस्कृति में नहीं, हम इन्हें खुद से दूर कर रहे
Updated on
13-08-2026 12:59 PM
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अक्सर कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। उन्होंने इस बार देश की सबसे चर्चित जेनरेशन जेन जी को लेकर बात की है और उनका ये भी कहना है कि हम लोग आने वाली पीढ़ियों को किस नाम से बुला रहे हैं। सुनील लहरी ने आने वाले वक्त को लेकर भी बात की।
सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने देश की सभ्यता और संस्कृति पर भी बात की। उन्होंने वीडियो में कहा, 'जेन जी, जेन अल्फा, ये किस तरह के शब्दों से हम अपने आने वाली पीढ़ी को संबोधित कर रहे हैं। ये हमारी संस्कृति नहीं है। इस शब्द से हम अपनी आने वाली जेनरेशन को अपने से दूर कर रहे हैं।'
टीवी शो 'रामायण'
1987 में प्रसारित हुए लोकप्रिय पौराणिक शो 'रामायण' में सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी, जबकि अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। यह दुनिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला पौराणिक टीवी शो है, जिसे 65 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। इस शो को रामानंद सागर ने बनाया था।
'रामायणम्' पर बोले सुनील लहरी
टीवी शो की लोकप्रियता के बाद, अब जल्द ही 'रामायण' फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसे देखने के बाद सुनील लहरी ने रणबीर की तारीफ की। DNA के साथ बातचीत में उन्होंने रणबीर के लुक पर कमेंट करते हुए कहा, 'अरुण गोविल के चेहरे पर जो धैर्य और मासूमियत दिखती थी, वह इसमें गायब लग रही है। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि वह अपनी एक्टिंग से इस किरदार के साथ न्याय करेंगे।'
रणबीर लक्ष्मण के रोल में जंचते
सुनील ने आगे कहा कि 'एनिमल' जैसी फिल्म के बाद दर्शकों के लिए रणबीर को अचानक भगवान राम के रूप में देखना मुश्किल होगा। वे राम के बजाय लक्ष्मण या भरत की भूमिका के लिए ज़्यादा सही लगेंगे।
सुनील लहरी ने राम की छवि पर क्या कहा?
सुनील लहरी का मानना है कि भगवान राम जैसे किरदारों के लिए नए चेहरों को कास्ट करना बेहतर है। उनका तर्क है कि जब कोई सुपरस्टार ऐसी भूमिका निभाता है, तो दर्शक अपनी पिछली फिल्मों की छवि को अपने दिमाग में बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा, 'जब दर्शक थिएटर में जाते हैं, तो उनके दिमाग में एक्टर की एक खास छवि बनी रहती है।'
रवि दुबे बने हैं लक्ष्मण
उन्होंने कहा था कि किसी एक्टर के लिए अपनी पुरानी छवि को छोड़कर देवता के रूप में स्वीकार्यता पाना लगभग असंभव है। गौरतलब है कि इस फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे हैं।
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी 'रामायणम्' ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम तो बने ही हैं, उसके अलावा उनके…
सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है। इससे पहले सोशल मीडिया…
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सीरीज में युधिष्ठिर का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर गजेंद्र चौहान ने नितेश तिवारी की डायरेक्ट की हुई 'रामायणम्' फिल्म के बारे में अपनी ईमानदार राय…
'प्रेमम', 'कार्तिकेय 2' और 'तिल्लू स्क्वायर' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपने पिछले रिश्ते में दो साल तक चले 'नार्सिसिस्टिक एब्यूज' के बारे में खुलकर…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अक्सर कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। उन्होंने इस बार देश की सबसे…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया…