'बॉलीवुड का पाकिस्तान प्रेम कब खत्म होगा', कंगना रनौत का नसीरुद्दीन शाह पर निशाना- हमारे PM को धमकी दे रहे थे
Updated on
13-08-2026 01:05 PM
सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है। इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें 'लोमड़ी' कहने के बाद, अब बीजेपी सांसद ने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। उन्होंने झारखंड में हुए प्रोटेस्ट, संसद की सुरक्षा में सेंध और फिल्म इंडस्ट्री में पाखंड का जिक्र किया।
यह बहस तब शुरू हुई जब नसीरुद्दीन शाह ने उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बारे में बात की जिन्होंने शिक्षा सुधारों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों का सार्वजनिक रूप से समर्थन नहीं किया था। 'द वायर' को दिए एक इंटरव्यू में शाह ने कहा, 'वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा। एक कहावत है: जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिरेगी या उनके दांत टूटेंगे, तब वे भौंकेंगे।'
नसीरुद्दीन शाह को पहले कहा था लोमड़ी
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह की तरह लोमड़ी कहलाने के बजाय वह कुत्ता कहलाना पसंद करेंगी। उन्होंने उन पर भारत का खाकर पड़ोसी देश के लिए लड़ने का आरोप भी लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी लिया पक्ष
इस बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया कि उन्होंने दिग्गज अभिनेता की आलोचना क्यों की थी, उन्होंने कहा, 'मैंने उनको इसलिए कहा, क्योंकि उन्हें इतना गंदा एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो इस तरह की धमकियां दे रहे थे, इस तरह की बातें कर रहे थे, जो सर्वोच हमारे जो प्रतिनिधि हैं पूरी दुनिया में, प्रधानमंत्री जी को इतने बड़े-बड़े पुरस्कार मिले। उनके बारे में वो ऐसा कह रहे हैं।'
कंगना का नसीरुद्दीन शाह पर धावा
कंगना उस मुद्दे पर भी लौटीं जो उन्होंने अपनी कई राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री-संबंधी कमेंट्स में उठाया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के एक वर्ग पर पाकिस्तान के प्रति बहुत अधिक सहानुभूति रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'और जब देखो, चाहे उनकी फिल्में हों, चाहे उनकी बातें हों, चाहे उनके इंटरव्यू हों, ये फिल्म इंडस्ट्री की पाकिस्तान के लिए प्रेम कथा कब खत्म होगी? जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे जाते हैं। तो मैं जाना चाहती हूं कि अब विभाजन को भी इतने साल हो गए हैं। तो ये प्रेम कहानी खत्म क्यों नहीं हो रही है? जब इतना ज्यादा, चाहे वो पहलगाम हमला हो, चाहे हमने ऑपरेशन सिन्दूर से दूर किया हो।'
'फिल्म इंडस्ट्री वाले घड़ियाली आंसू बहा रहे थे'
कंगना ने कहा, 'जब दिल्ली में ऐसी स्थिति बनी थी, तो ये सब इंडस्ट्री वाले घड़ियाली आंसू रो रहे थे, तो झारखंड में जब बच्चों पर जुल्म हो रहे तो ये चुप हैं। ये फिल्म इंडस्ट्री वाले जंतर-मंतर पर घड़ियाली आंसू बहाने आ गए थे, झारखंड क्यों नहीं जा रहे जेन जी के लिए।'
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी 'रामायणम्' ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम तो बने ही हैं, उसके अलावा उनके…
सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है। इससे पहले सोशल मीडिया…
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सीरीज में युधिष्ठिर का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर गजेंद्र चौहान ने नितेश तिवारी की डायरेक्ट की हुई 'रामायणम्' फिल्म के बारे में अपनी ईमानदार राय…
'प्रेमम', 'कार्तिकेय 2' और 'तिल्लू स्क्वायर' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपने पिछले रिश्ते में दो साल तक चले 'नार्सिसिस्टिक एब्यूज' के बारे में खुलकर…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अक्सर कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। उन्होंने इस बार देश की सबसे…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया…