संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, मिल गया जवाब, यूं ही नहीं पहनी धोनी की CSK की जर्सी
Updated on
17-03-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ऐतिहासिक ट्रेड डील देखने को मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड हो गए थे जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स आ गए। आईपीएल 2026 में संजू अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे जबकि राजस्थान में जडेजा की घर वापसी हुई है। संजू ने 11 सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेला है।
पहले उन्होंने 2013 से 2015 तक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। फिर 2018 से 2025 तक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। हालांकि, संजू ने इतने साल खेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स क्यों छोड़ी, उन्होंने अब इसका जवाब खुद दिया है।
संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?
टी20 वर्ल्ड कप विनर संजू सैमसन ने पीटीआई से कहा, 'मैंने राजस्थान रॉयल्स को इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लग रहा था कि टीम में मेरा समय अब खत्म हो गया है।' बता दें कि अब आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच ही राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। संजू सैमसन जहां सीएसके की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखेंगे। राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा, ‘मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’
धोनी को लेकर भी बोले संजू सैमसन
संजू सैमसन ने बताया कि धोनी से उनकी फोन पर बात हुई है और उनके साथ खेलने और सीखने के लिए उत्सुक हैं। सैमसन ने कहा, ‘मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा। मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं।’
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। यश अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।…
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ड्रग रिहैबिलिटेशन पर एयर स्ट्राइक की। उनके इस हवाई हमले से अब तक 400 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ऐतिहासिक ट्रेड डील देखने को मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड हो गए थे…
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…