तारिक रहमान के राज में चीन एक्टिव
अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार को छात्र विद्रोह में उखाड़ फेंके जाने के बाद से चीन बांग्लादेश में खुद को मजबूत करने में लगा हुआ है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के काल में चीन का बाहें खोलकर स्वागत किया गया। मोहम्मद यूनुस ने भारत के लिए महत्वपूर्ण तीस्ता नदी परियोजना पर चीन को पसंद बनाया था। इसके पहले शेख हसीना सरकार ने भारत को तरजीह देने की बात कही थी।तारिक रहमान की सरकार भी तीस्ता प्रोजेक्ट पर चीन को ही तरजीह देती नजर आ रही है। पिछले महीने के आखिर में चीनी राजदूत ने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात के बात इस पर बयान दिया था। वेन ने कहा था कि ढाका और बीजिंग लंबे समय से तीस्ता प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है और जल्द ही काम शुरू होगा।
