ईरान युद्ध के 18 दिन
अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान में हवाई हमले शुरू किए थे। इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के कई शीर्ष नेता और सीनियर कमांडर मारे गए हैं। वहीं 165 बच्चियों समेत 1300 से ज्यादा आम लोगों की जान भी ईरान में गई है। ईरान में जान के साथ-साथ माल का भी भारी नुकसान हुआ है।ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में मिसाइल और ड्रोन से अटैक किए हैं। ईरान ने इजरायल में मिसाइल दागी हैं तो खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी ड्रोन अटैक हुए हैं। ईरान ने होर्मुज के समुद्री गलियारे को भी बंद कर दिया है। इससे भारत समेत कई देशों में तेल-गैस की सप्लाई में रुकावट है।
