अराघची का बातचीत से इनकार
अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया है कि अब्बास अराघची ने बातचीत शुरू करने की कोशिश की है। दूसरी ओर ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी दूत के साथ हालिया समय में किसी भी संपर्क से इनकार किया है। उनका कहना है कि विटकॉफ के साथ उनका आखिरी संपर्क ईरान पर हमले से पहले हुआ था।डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया था। वे एक समझौता करना चाहते हैं। वे हमारे लोगों से बात कर रहे हैं लेकिन हमें कोई अंदाजा नहीं है कि वे कौन हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे ईरान के साथ बातचीत के विरोधी नहीं हैं। कभी-कभी इससे अच्छी चीजें निकलकर आती हैं।
