पाकिस्तान का क्या कहना है
पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, उनकी सेना ने ऑपरेशन गजब लिल-हक जारी रखते हुए सोमवार रात काबुल में दो जगहों पर तकनीकी सहायता के बुनियादी ढांचे और गोला-बारूद के भंडार नष्ट किए हैं। पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों पर लॉजिस्टिक्स, गोला-बारूद और तकनीकी बुनियादी ढांचे को नष्ट किया गया।पाकिस्तानी सरकार और सेना ने अस्पताल पर हमले की बात को नकारा है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि नंगरहार और काबुल में ड्रोन असेंबली वर्कशॉप और हथियारों के भंडारों को भी नष्ट कर दिया गया है। उन वर्कशॉप में भारत और इजरायल में बने पुर्जों का इस्तेमाल करके ड्रोन तैयार किए जाते थे।
