इजरायली हमले में चंद सेकंड के फर्क से बचे मोजतबा, अली खामेनेई पर अटैक के समय क्या हुआ था, खुलासा
Updated on
17-03-2026 01:00 PM
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई की पत्नी, बेटी, परिवार के दूसरे सदस्य और कई सीनियर अफसर मारे गए थे। ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी करीब-करीब इस हमले की चपेट में आ ही गए थे, अगर कुछ सेकंड पहले वह उस जगह से नहीं हटे होते। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि मोजतबा खामेनेई हमले में बाल-बाल बचे हैं। हालांकि उनको टांग में कुछ चोट लगी है।
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता अली खामेनेई के साथ उसी इमारत में मौजूद थे, जिस पर अमेरिका-इजरायल का हमला हुआ। हमले से ठीक पहले वे परिसर से बाहर निकले थे। इसके तुरंत बाद उस जगह पर हमला हो गया। मोजतबा के इमारत से निकले और हमले के बीच सिर्फ कुछ सेकंड का फर्क रहा।
अल्लाह ने मोजतबा को बचा लिया: ईरानी अधिकारी
द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत के एक कथित ऑडियो का हवाला दिया है। इसमें वह उस हमले के बारे में बात कर रहे हैं, पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई लोगों की जान गई। ईरानी अफसर कह रहे हैं कि मिसाइलों के कंपाउंड पर गिरने से कुछ ही पल पहले मोजतबा बाहर बगीचे में आए थे।
खामेनेई दफ्तर के प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहिर हुसैनी ने कथित तौर पर ईरानी अधिकारियों को बताया कि अल्लाह की मर्जी थी कि मोजतबा किसी काम से बाहर निकल गए। मोजतबा के इमारत छोड़ते ही बैलिस्टिक मिसाइलें कंपाउंड से टकराईं। एक मिसाइल उस हिस्से पर गिरी, जहां अली खामेनेई थे। दूसरी मिसाइल ऊपर की मंजिल पर मोजतबा के आवास पर गिरी।
बहुत भयानक था इजरायल- अमेरिका का हमला
मजाहिर हुसैनी ने बताया कि मोजतबा इस हमले से बच तो गए लेकिन उनके पैर में मामूली चोट आई। लीक हुई रिकॉर्डिंग में इस हमले से हुई भयानक तबाही का जिक्र किया है। इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ मोहम्मद शिराजी भी मारे गए। हुसैनी ने बताया है कि उनके शरीर के इतने टुकड़े हो गए थे कि बमुश्किल उनको पहचान कर दफनाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, हुसैनी ने यह भी बताया गया है कि इसी परिसर में मौजूद मोजतबा के जीजा मिस्बाह अल-हुदा बाघेरी कानी के घर को पर भी मिसाइल से हमला किया गया। यह मिसाइल इतनी जबरदस्त थी कि वह ऊपरी मंजिल से टकराई और घर के निचले हिस्से तक जा पहुंची। इसमें मोजतबा के जीजा की जान चली गई।
मोजतबा का चल रहा है इलाज
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ईरान के इस नए सर्वोच्च नेता को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। अमेरिका की ओर से कई बार ये दावा किया गया है कि मोजतबा को काफी ज्यादा चोट लगी है। मोजतबा के रूस में इलाज कराने का भी दावा किया जा रहा है। कहा गया है कि विशेष विमान से वह मॉस्को पहुंचे हैं।
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…